ब्रेकिंग न्यूज़

Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Police Knife Attack : बिहार पुलिस महकमे में शर्मनाक घटना, दरोगा ने चाकू से सिपाही पर किया हमला; पढ़िए क्या रही वजह

‘द कश्मीर फाइल्स’ देख भावुक हुए पूर्व सांसद आरके सिन्हा, बोले- आर्टिकल-370 हटना कश्मीर के लोगों की बड़ी जीत

‘द कश्मीर फाइल्स’ देख भावुक हुए पूर्व सांसद आरके सिन्हा, बोले- आर्टिकल-370 हटना कश्मीर के लोगों की बड़ी जीत

26-Mar-2022 06:02 PM

PATNA : सियासी गलियारों में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर मचे घमासान के बीच बीजेपी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने आज सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को देखा । इस बीच फिल्म के एक दृश्य को देख पूर्व बीजेपी सांसद आरके सिन्हा खुद को रोक नहीं सके और भावुक हो गए। 


फिल्म की सराहना करते हुए आरके सिन्हा ने कहा कि इस फिल्म ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शहादत की याद दिला दी। उन्होंने कहा कि कश्मीर से आर्टिकल-370 का हटना कश्मीरी हिंदुओं के लिए एक बड़ी जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीरियों का पुनर्वास, उस समय हुई नाइंसाफी का करारा जवाब है और कश्मीर एक बार फिर दुनिया के आकर्षण का केन्द्र बनने की ओर अग्रसर है। 


आरके सिन्हा ने बताया कि पत्रकार रहते हुए उन्होंने इस खौफनाक मंजर को अपनी आंखों से देखा था। ‘दी कश्मीर फाइल्स’ फिल्म्स में सिर्फ 25 फीसदी ही दर्शाया गया है, अगर पूरी सच्चाई दिखा दी जाए तो यह और भी हृदय विदारक होता। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें कश्मीरी पंडितों को ऊपर हुए अत्याचार की हकीकत बयां की गई है।


उन्होंने लोगों से इस फिल्म को एक बार जरूर फिल्म देखने की अपील की। पूर्व सांसद आरके सिन्हा के साथ पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक बंटी, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र, अभिषेक बिन्नी, सतीश राजू, आनंद, सोनुजी ,संजय राय सहित कई कार्यकर्तायों ने भी फिल्म देखी।