बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
26-May-2022 06:58 AM
BIHAR: बड़ी खबर बिहार झारखंड के जोनल कमांडर नक्सली नेता संदीप यादव से से जुड़ी हुई है, जिनकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। आपको बता दें कि संदीप बिहार और झारखंड सरकार के 84 लाख रुपए का इनामी था। संदीप यादव की मौत कैसे हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पा रहा है, लेकिन संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक संदीप यादव कई दिनों से बीमारी से जूझ रहा था, जिसके कारण मौत हो गई है। वहीं इस मौत को लेकर कुछ लोगों का यह भी कहना है कि संदीप यादव को जहर देकर मारा गया है। संदीप के शव जंगल से खटिया के सहारे उनके पैतृक गांव पहुंचाया गया है।
मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। गया और औरंगाबाद जिला की पुलिस उनके गांव पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेने के लिए कवायद शुरू कर दी है। फिलहाल ये मौत कैसे हुई, ये एक रहस्य बना हुआ है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर जल्द ही मौत का खुलासा करेगी।