ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / जमीन के लिए बेटी को बंधक बनाकर ज़हर पिलाया, पिछले साल दामाद की...

जमीन के लिए बेटी को बंधक बनाकर ज़हर पिलाया, पिछले साल दामाद की भी कर दी थी हत्या

17-May-2022 07:10 AM

BETTIAH: बेतिया के सहोदरा थाने से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमनगर की रहने वाली 28 साल की रेखा देवी को दस दिन से बंधक बनाकर  जमीन रजिस्ट्री कराने की कोशिश की गई। जब ऐसा नहीं हो पाया तो अंत में उसे जहर पिलाकर जान मारने की साजिश रची गई। सोमवार की दोपहर रेखा बड़ी मुश्किल से महिला थाना पहुंची और बेहोश हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे जीएमसीएच में भर्ती करा दिया।


घटना को लेकर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने जानकारी दी कि रेखा देवी थाने में आकर बेहोश हो गईं। उन्हें जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत में थोड़ी सुधार  आने के बाद उनका बयान दर्ज कराया जाएगा। पीड़िता रेखा देवी ने अपनी ही मां शारदा देवी और तीन भाइयों पर बंधक बनाकर जहर पिलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि प्रेमनगर में उनके पति का मॉल है। उस मॉल के लिए बीते 10 दिसम्बर को उसके पति को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। हत्या के मामले में रेखा की मां और चार भाई जेल भी जा चुके हैं। 


पीड़िता रेखा देवी ने बताया कि उनके पति की संपत्ति को उनके भाई और मां हड़पना चाहते हैं। इसको लेकर उसने 6 मई को एसपी को आवेदन दिया। जब वह आवेदन देकर घर लौट रही थी तो मां और भाई जबरदस्ती अपने साथ ले गए। उसे बंधक बना जमीन लिखवाने की कोशिश की। इसके बाद भी पीड़िता ने जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम नहीं की तो उन्होंने उसे जहर पिलाकर जान से मारने की कोशिश की।