ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / लोकसभा चुनाव से पहले युवाओं को BJP के साथ जोड़ेंगे तेजस्वी, विकेकानंद की...

लोकसभा चुनाव से पहले युवाओं को BJP के साथ जोड़ेंगे तेजस्वी, विकेकानंद की जयंती पर दे दिया बड़ा टास्क

12-Jan-2024 03:23 PM

By First Bihar

PATNA : युवा दिवस के मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में युवा महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कर्नाटक के सांसद तेजस्वी सूर्या शामिल होंगे। पार्टी नेताओं की मानें तो इसमें हजारों की संख्या में युवा शामिल होंगे। भाजयुमो की तरफ इस दौरान युवाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।


वहीं, पटना पहुंचे तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग हंसते थे। जब हमारे लोग नारा लगाते थे, 'नहीं चलेगा दो निशान, नहीं चलेगा दो प्रधान' तो लोग हंसते थे। अब पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद 370 को उठाकर कचरे में फेंकने का काम किया गया। जब हम कहते थे कि रामलला आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। विरोधी चाहते थे तारीख नहीं बताएंगे। 40 साल बाद भव्य रामलला का मंदिर बनाने का काम किया। 40 साल बाद टेंट से निकलकर 22 तारीख को देशवासियों का सपना नरेंद्र मोदी की सरकार पूरा करने वाली है।


इसके आलावा उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा से ही युवाओं को महत्व दिया है। हमलोग की कई सारे योजनाएं युवाओं को लाभ प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान दौर में युवा पीएम मोदी को अपना सबसे बड़ा हितेषी मान रहे हैं। हमारी सरकार का एक ही मोटो है और वो है युवाओं को उसके सही भारत से परिचय करवाना। ऐसे में आज स्वामी विवेकानंद जी जयंती पर हम बिहार के युवाओं को एक बार फिर से बहेतर संदेश प्रदान करके जाएंगे। 


उधर, उन्होंने इस लोकसभा चुनाव से पहले युवाओं को पार्टी से जोड़ने के सवाल पर कहा कि, युवा पहले से हमारे साथ है और इससे अधिक युवाओं की संख्या हमारे साथ आएगी। हमारे पास हर समाज के युवा आते है और उन्हें सही मकसद के परिचय करवाया है। आज कुछ लोग युवाओं को ठगने और बरगलाने का काम कर रहे हैं। लेकिन, उन्हें इसका कोई फायदा नहीं मिलेगा।