मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
24-Feb-2022 08:51 PM
DESK : इंसान की सोच जब जानवर से भी बदतर हो जाये तो उसे हैवान से भी बुरा कहा जा सकता है। हरियाणा के कैथल से एक ऐसी ही घटना सामने आयी है। यहाँ एक युवक ने पशुता का आचरण दिखाते हुए बछिया के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया है। एक पशुपालक के मकान में मार्बल लगाने वाले युवक ने बछिया से गलत काम कर दिया। पशुपालक ने आरोपी को बछिया से गलत काम करते देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए 18 महीने की बछिया के साथ गलत काम करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कैथल के गांव नौच के रहने वाले शमशेर ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। शमशेर का आरोप है कि उसने गांव नौच में पशुओं और खुद के रहने के लिए मकान बनाया हुआ है। मकान में नीचे पशुओं का खटाल है। यहीं पर मार्बल कारीगर का काम करने वाले युवक ने बछिया के साथ गलत काम किया।
शमशेर के मुताबिक उसने अपने मकान में मार्बल लगाने के लिए राजस्थान के भरतपुर से एक युवक को बुलाया था। युवक का नाम भरत सिंह है। रात के वक़्त भरत सिंह उसके मकान में ही सोता था। बकौल शमशेर 19 फरवरी की रात भरत सिंह ने उसकी पालतू बछिया के साथ कुकर्म किया। पुलिस के मुताबिक शमशेर की शिकायत पर थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी भरत सिंह गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।