ब्रेकिंग न्यूज़

24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल

Home / news / महिला सिपाही से प्यार करना युवका को पड़ा महंगा, पहले भिजवाया जेल फिर...

महिला सिपाही से प्यार करना युवका को पड़ा महंगा, पहले भिजवाया जेल फिर पेड़ में बांध कर जिंदा जलाया

02-Jun-2020 08:22 AM

DESK : महिला सिपाही से प्यार करना एक युवक को महंगा पड़ा. पहले तो युवक को जेल भिजवाया और अब पेड़ में बांधकर जिंदा जला दिया. मामला यूपी के प्रातपगढ़ के फतनपुर के भुजौनी गांव का है. जहां कुछ दबंगों ने एक युवक को पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया. युवक की हत्या की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया. 

युवक की हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा.  ग्रामीणों ने पुलिस की दो जीप समेत तीन गाड़ियों में आग लगा  दी, जिसमें पुलिस की दोनों जीप जलकर राख हो गयी. वहीं पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. इस दौरान गांव में जाने के लिए पुलिस की टीम को 4 घंटे तक इंतजार करना पड़ा. मौके पर पहुंच आला आधिकारियों ने जब ग्रामीणों को समझाया तब जाकर मामला शांत हुआ. वहीं दो गुटों में टकराव को लेकर गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि मृतक अंबिका पटेल कानपुर में तैनात एक महिला सिपाही से प्रेम करता था. कुछ महीनों पहले कानपुर में तैनात महिला सिपाही की सोशल मीडिया पर मृतक युवक ने फ़ोटो वायरल की थी. जिसके बाद लड़की के परिजनों ने युवक पर छेड़खानी का मामला दर्ज कराया था. मामला दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. कुछ दिन पहले ही युवक पैरोल पर जेल से बाहर आया था. सोमवार की दोपहर वह अपने घर से निकला था और रात 8 बजे बाग में उसका अधजला शव मिला. जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए. मृतक के परिजनों ने महिला सिपाही के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है. सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.