बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
13-Jul-2022 07:37 AM
By Vikramjeet
VAISHALI: घटना वैशाली जिले की है, जहां गांजा पीने से मना करने पर दबंगों ने एक युवक को घर से बुलाकर चाकू गोद दिया और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को पास के ही आम के बगीचे स्थित कुआं में फेक दिया। मृतक के परिवार के लोगों ने बताया गया कि युवक को बीते शनिवार की शाम में गांव के ही दिनेश गिरी, दिवेश कुमार गिरी ने गांजा पीने के लिए घर से बुलाया था। जब मृतक संजीत कुमार ने जाने से मना किया तो देर रात घर से बुलाक़र ले गया और रुपये छीनकर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को कुआं में फेंक दिया।
मृतक युवक बिदुपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर चतुरंग गांव के रहने वाले लोटन गिरी का 19 साल का बेटा संजीत कुमार बताया गया है। वहीं, घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया हैं। उसके पिता किसी होटल में खाना बनाने का कार्य करता है जिसे रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
वहीं, जब लोग बगीचे में गया तो उन्होंने कुएं में शव को देखा। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव की पहचान लोटन गिरी के बेटे के रुप में की गई है। शव की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाने की पुलिस अधिकारी ने मंगलवार की शाम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मृतक के परिवार वालों के बयान पर युवक की हत्या मामले में जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।