ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार : युवक की हत्या से गुस्साए लोगों का जबरदस्त हंगामा, पुलिस पर की गोलीबारी, गाड़ी के शीशे भी फोड़े, दो पुलिसकर्मी घायल

08-May-2021 12:08 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM : बिहार के रोहतास जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस घाना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को रोड पर रखकर खूब बावा काटा और बिक्रमगंज थाना चौक को जाम करने की कोशिश की. जब पुलिस लोगों को समझाने गई तो लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस पर ही हमला कर दिया. इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर गोलियां भी चलाई जिसमें छर्रा लगने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. 


घटना सासाराम जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के बिक्रमगंज बाजार की बताई जा रही है. मृतक की पहचान राशिद आलम नाम के शख्स के रूप में की गई है. बताया जाता है कि हत्या से आक्रोशित भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस ने भी गोलियां चलाई. तब जाकर लोग भागे. जानकारी के अनुसार,  खेलकूद के विवाद में राशिद आलम नामक एक युवक की गुलजारबाग में मारपीट कर हत्या कर दी गई जिसके बाद मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई. लेकिन बाद में मृतक के परिजन तथा ग्रामीण उग्र हो गए और बिक्रमगंज के थाना चौक पर आकर जमकर प्रदर्शन करने लगे. 


इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया. थाने की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए. मौके की नजाकत को देखते हैं बिक्रमगंज के डीएसपी राज कुमार दल बल के साथ पहुंचे तथा उपद्रवियों को खदेड़ दिया. काफी देर तक बिक्रमगंज बाजार रणक्षेत्र में तब्दील रहा. डीएसपी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है. साथ ही उपद्रव करने वालों की पहचान की जा रही है. उन्होंने दो पुलिसकर्मियों को गोली का छर्रा लगने की बात स्वीकार की है. फिलहाल बिक्रमगंज में तनाव बना हुआ है.