Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान
16-Aug-2024 01:03 PM
By First Bihar
SARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन हत्या और अपराध से जुड़ी कोई न कोई खबर निकल कर सामने आती ही रहती है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सारण से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने सारण में युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल कायम हो गया है।
दरअसल, सारण में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक 17 साल के युवक का शव पेड़ में लटकता हुआ मिला। युवक मामा के घर से अचानक गायब हो गया था। फिर जब परिजनों ने खोजना शुरू किया तो लीची के पेड़ पर साड़ी से उसका शव लटकाया हुआ था। स्थानीय लोगों ने प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई है। मृत युवक मकेर थाना क्षेत्र के बाघाकोल गांव का बताया गया है, जो अपने घर से चांदपुरा मामा के घर स्वतंत्रता दिवस के दिन आया था।
बताया जा रहा है कि, यह लड़का गुरुवार को अपने घर से मामा के घर आया था। वहां से रात में करीब 9 बजे गायब हो गया। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर स्वजन ने इसकी सूचना भेल्दी थाना को दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्वजन ने अपने पड़ोसी पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। इसके बाद अब इसका शव मनाया गया है।
इसके बाद शुक्रवार की सुबह घर के सामने बगीचा में लीची के पेड़ से साड़ी में लटका हुआ लड़के का शव स्वजन ने देखा। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई। हत्या कांड की जांच के लिए घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। उधर, स्थानीय लोगों के अनुसार लड़के का मामा के घर में पड़ोस की रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके बाद उसकी हत्या लड़की के स्वजन द्वारा किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस मामले में पांच लोगों को पूछताछ के लिए उठाकर थाना लाई है। इस संबंध में भेल्दी थाना अध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।