ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

Home / news / BIHAR NEWS : युवक गिड़गिड़ाता रहा, दबंगों ने मारा-पीटा और थूक चटवाया… ',...

BIHAR NEWS : युवक गिड़गिड़ाता रहा, दबंगों ने मारा-पीटा और थूक चटवाया… ', थाने के पूर्व ड्राइवर पर संगीन इल्जाम

12-Nov-2024 10:23 AM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से मानवता को शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स की बीच सड़क पर लाठी-डंडे से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि इस शख्स के साथ मारपीट करने वाले ने उसे थूक कर चाटने पर भी मजबूर किया। अब इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। 


वीडियो में नजर आ रहा है कि बीच सड़क पर शख्स के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की जा रही है। इतना ही नहीं उन्हें गालियां भी दी जा रही हैं। इसके बाद उन्हें सड़क पर थूक कर चाटने के लिए भी कहा जाता है। एक युवक के हाथ में डंडा नजर आ रहा है। जिस वक्त बीच सड़क पर यह हैवानियत की जा रही थी उस वक्त वहां काफी भीड़ जमा थी। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


वहीं, कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह वीडियो शाहकुंड थाना क्षेत्र के पचरुखी बाजार का है। यहीं इस घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो के सामने आने के बाद अब जिले के पुलिस अधीक्षक ने इसपर ऐक्शन लिया है। जिले के एसपी के रामदास ने इस मामले में डीएसपी को जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात भी कही गई है।


इधर, शाहकुंड थाना के पूर्व निजी चालक मुन्ना पासवान पर आरोप है कि उसने नवगछिया के रहने वाले एक शख्स के साथ यह हैवानियत की है। पीड़ित मंटू मंडल बीच सड़क पर दबंगों के सामने हाथ जोड़कर उन्हें बख्श देने की गुहार लगाते रहे लेकिन दबंगों को उनपर दया नहीं आई थी।