ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

युवा को मिलेगा मौका तो अपने दम पर होगा खड़ा,CM बनने की चर्चा पर बोले तेजस्वी ... नीतीश कुमार मजबूती से चला रहे सरकार

युवा को मिलेगा मौका तो अपने दम पर होगा खड़ा,CM बनने की चर्चा  पर बोले तेजस्वी ... नीतीश कुमार मजबूती से चला रहे सरकार

09-Nov-2023 02:06 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज अपना 34 वां जन्मदिन माना रहे हैं। इसको लेकर उन्हें देशभर से बधाई मिल रही है। इसी कड़ी में आज जब राजद दफ्तर में तेजस्वी यादव पहुंचे तो मिडिया कर्मी ने उनसे सवाल किया कि -क्या आप खुद को मुख्यमंत्री के रूप में मानते हैं। जिसके जवाब में तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से कहा कि - हमारी ऐसी कोई इच्छा नहीं है, महागठबंधन की सरकार काफी मजबूती से चल रही है। 


दरअसल, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज 34 साल के हो गए हैं। इस मौके पर  राजद कार्यालय में खासा तैयारी की गई है। पार्टी कार्यालय को बैलून एवं बल्ब से सजाया गया। इसी दौरान तेजस्वी यादव वहां पहुंच कर केक काटा। उसी दौरान जब मिडिया ने तेजस्वी से सवाल किया कि बिहार की जनता आपको भावी मुख्यमंत्री के रूप में देख रही है तो उन्होंने कहा कि - नहीं - नहीं ये कोई सवाल नहीं है। हमारा सरकार महागठबंधन की सरकार नीतीश जी के नेतृत्व में बड़े ढंग से ऐतिहासिक कदम और ऐतिहासिक निर्णय और फैसले ले रहे हैं यह देश को दशा - दिशा दिखाने का काम किया जा रहा है। 


इसके आलावा नौकरी को लेकर तेजस्वी ने कहा कि - हमारी कोशिश भी होगी की हमारे युवा भाई को अधिक से अधिक मौके मिले। मौका जब मिलेगा तो युवा अपने दम पर खड़ा रहेगा। हमारी सरकार ही सामाजिक न्याय और आर्थिक न्याय वाली है। इसलिए हम सभी लोगों का ख्याल रखते हैं। आज ,हमारे जन्मदिन पर बड़ा काम हो रहा है। यह काफी बेहतर है।