ब्रेकिंग न्यूज़

साले की शादी में फौजी जीजा ने बीवी के साथ की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दर्ज किया केस जमुई में 15 लाख की डकैती: पुलिस की वर्दी में सरकारी स्कूल के शिक्षक के घर में घुसे आधा दर्जन अपराधी राज्य की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर सम्राट चौधरी ने दिये कड़े निर्देश, अधिकारियों से क्या कहा जानिये? नीतीश सरकार ने जारी की IAS अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की दूसरी लिस्ट, कई वरिष्ठ अधिकारियों का हुआ तबादला BIG BREAKING: बिहार में नई सरकार के बाद बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में नए DM की पोस्टिंग मुख्यमंत्री से मिले ओवैसी के विधायक, कहा..नीतीश कुमार मेरे राजनीतिक गुरु गोपालगंज: शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, मुखिया पुत्र पर केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की सघन जांच दो दिन में 5 करोड़ पहुंचाओ वर्ना दीपक महतो की तरह मारे जाओगे: पटना के बड़े बिल्डर से मांगी गयी रंगदारी, कुख्यात लाली सिंह पर आरोप Bihar News: सृजन घोटाले में खजाना लूटने वाले को मिली सजा...4.50 करोड़ की अवैध निकासी मामले में भ्रष्‍ट 'अफसर' पर नीतीश सरकार का ‘बड़ा वार’ जमुई SP के हाथ जोड़ने और फूल देने का भी नहीं हुआ असर, सघन जांच अभियान चलाकर वाहन चालकों से वसूला गया 3.08 लाख जुर्माना

युवा चेतना ने जरुरतमंदों तक पहुंचाई मदद, सैकड़ों लोगों के बीच किया गया कंबल का वितरण

युवा चेतना ने जरुरतमंदों तक पहुंचाई मदद, सैकड़ों लोगों के बीच किया गया कंबल का वितरण

03-Jan-2023 03:47 PM

BUXAR: बिहार में बढ़ते ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए युवा चेतना ने जरुरतमंद लोगों की मदद का बीड़ा उठाया है। बक्सर के सिमरी प्रखंड अंतर्गत गंगौली गांव में युवा चेतना द्वारा कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने सैंकड़ों जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरित किया। इस मौके पर युवा चेतना के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


इस मौके पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि उनका प्रयास है कि वंचित वर्ग का समुचित विकास हो सके। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 75 सालों के बाद भी बिहार का वह विकास नहीं हुआ जिसका अधिकार राज्य को था। बिहार के पिछड़ेपन का सारा श्रेय लालू परिवार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है। बिहार की गरीब जनता आज ठंड के कारण त्राहिमाम कर रहे हैं और नीतीश-तेजस्वी पटना और दिल्ली में ब्लोअर की हवा ले रहे हैं।


उन्होंने बताया कि युवा चेतना के कार्यकर्ता देशभर में गरीबों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम चला रहे हैं लेकिन बिहार को बचाने के लिए सब लोगों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद के राजकुमार के हाथ में राज्य का नेतृत्व देने को आतुर हैं। जंगलराज के खिलाफ जिन लोगों को वीरगति की प्राप्ति हुई उन सब सेनानियों की आत्मा आज कराह रही होगी। उन्होंने कहा कि युवा चेतना राजनीति में नहीं बल्कि सेवा में विश्वास रखती है। उन्होंने बिहार सरकार को गांव स्तर पर कंबल का वितरण करने की मांग की है।


इस मौके पर नियाजीपुर बाजार में युवा चेतना के सचिव सत्येंद्र पासवान ने राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में वंशवादी राजनीति को नहीं पनपने देंगे। बिहार का नेतृत्व साधारण घर में पैदा लिया हुआ बेटा करेगा। बिहार में जंगलराज 3 चल रहा है जिसके खिलाफ सभी वर्गों को एकजुट होना होगा। इस अवसर राजीव यादव, जीतेन्द्र उपाध्याय, मोहन सिंह, बैजू राय, सैफ नवाज, अजय ओझा, सन्नी तिवारी, चमचम तिवारी, शिवपाल यादव, राहुल यादव ,आशीष चौबे बटर, किशन राय, राकेश खरवार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।