ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार

युवा चेतना ने दिल्ली में स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति समारोह का किया आयोजन : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई BJP नेता हुए शामिल

22-Jun-2024 04:59 PM

By First Bihar

DELHI: नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर हाल में देश के महान किसान-मजदूर नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती का स्मृति समारोह का आयोजन युवा चेतना के द्वारा किया गया।


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भारत सरकार के कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयुख, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, लालबहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक एवं अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्मृति समारोह का शुभारंभ किया।


उद्घाटन करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती विश्व के महानतम किसान-मजदूर नेता थे। स्वामी सहजानंद संत रहते हुए देश निर्माण हेतु संघर्ष करते रहे। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि सहजानंद सरस्वती गरीबों के भगवान थे।


मुख्य अतिथि भारत सरकार के कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती ने जमींदारों के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी। बिहार सहित पूरी दुनिया में स्वामी सहजानंद जैसा प्रवर्तक कोई नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि रोहित को धन्यवाद है कि हर वर्ष स्वामी जी को याद करते हैं। अब समय आ गया है जब हमें सनातन को बचाना होगा। नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली कैबिनेट में किसानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा किया। प्रधानमंत्री स्वामी सहजानंद के ही दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन को ग़रीब विरोधी बताया।


अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हमने बिहार को बचाने की लड़ाई लड़ी है। जंगलराज के ख़िलाफ़ हमारे लोग शहीद हुए हैं आने वाले 2025 के विधानसभा के चुनाव में 25 सीटों के नीचे तेजस्वी यादव के अहंकार को समेटना है। उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया कि बिहटा के हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन का नाम स्वामी सहजानंद सरस्वती पर हो। एक कृषि विश्वविद्यालय भी स्वामी सहजानंद के नाम पर समर्पित हो। पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है।


विशिष्ट अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संजय मयूख ने कहा की युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के तीनों मांग को पूरा कराने हेतु भारत सरकार में पहल करूंगा। उन्होंने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती ने आजीवन गरीब वर्ग के समग्र विकास हेतु काम किया है उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।