Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
07-Oct-2022 01:43 PM
DUMKA: दिल को दहला देने वाली घटना एक बार फिर दुमका में सामने आई है। जहां एक बार फिर एक युवती को जिंदा जलाने की कोशिश की गयी। बुरी तरह से झुलसी युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वह जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रही है।
घटना जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी भरतपुर गांव की है जहां शादी से मना करने पर राजेश राउत ने नानी के साथ सो रही 18 वर्षीय युवती पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। आनन-फानन में परिजन युवती को अस्पताल ले गये जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स में पीड़िता जिन्दगी और मौत से जुझ रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
बताया जाता है कि पीड़िता जामा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। जबकि आरोपी युवक जिसने पेट्रोल छिड़ककर आग लगायी थी वो रामगढ़ थाना क्षेत्र के महेशपुर का रहने वाला है जिसकी पहचान राजेश राउत के रूप में हुई है। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि चार दिन पहले ही राजेश ने जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता नानी के घर पर रहकर स्नातक परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसकी मुलाकात राजेश राउत से 2021 में हुई थी जिसके बाद राजेश उससे प्यार करने लगा। राजेश ने उससे शादी की बात कही। लेकिन घरवालों ने शादी से इसलिए इनकार कर दिया कि राजेश पहले से ही शादीशुदा था। पीड़िता के परिजनों ने जब शादी से इनकार किया तब गुरुवार की देर रात सोए अवस्था में ही पेट्रोल छिड़कर युवक ने आग के हवाले कर दिया। युवती 70 फीसदी जल चुकी है जिसका इलाज रिम्स में चल रहा है।
गौरतलब है कि 23 अगस्त को भी दुमका में इस तरह की घटना हुई थी। जहां 16 साल की छात्रा के शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर जलाने की कोशिश की गई थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वही आज इसी तरह की दूसरी घटना सामने आई है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश राउत को गिरफ्तार कर लिया वही आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है।