ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल

युवक ने रची खुद के अपहरण की साजिश, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान

03-Feb-2024 08:47 PM

By First Bihar

KAIMUR: कैमूर में एक युवक ने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। जिसके बाद अपने पिता से वो पैसे की मांग कर रहा था। लेकिन जांच में जुटी पुलिस ने इस मामले का जब खुलासा किया तब युवक की कहानी सुनकर परिजन भी दंग रह गये। दरअसल कैमूर पुलिस ने एक झूठे अपहरण के मामले का पर्दाफाश किया है। 


परिजनों की मदद से कैमूर पुलिस ने अपहरण की साजिश रचने वाले युवक को कोलकाता रेलवे स्टेशन से बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह कोटा में पढ़ाई करना चाहता था। जिसके लिए परिजनो से पैसा की मांग कर रहा था लेकिन परिजन पैसे नहीं दे रहे थे। जिस कारण वह 1 फरवरी को घर से इंटरमीडिएट का परीक्षा देने के लिए निकला और ट्रेन पकड़कर कोलकाता भाग गया और फोन करके परिजनों से दो लाख रुपए की फिरौती की मांग करने लगा। 


इस मामले का सफल उद्वेदन करते हुए युवक को बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। युवक के पिता किसान हैं जिन्होंने बेटी के शादी के लिए पैसे इकट्ठा कर रखे थे। इस पैसे पर बेटे की नजर थी और फिर उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। युवक के पिता राम जी शाह ने बताया 1 फरवरी को बेटा एग्जाम देने के लिए गया हुआ था लेकिन शाम में मोबाइल पर कॉल आया कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। फिर उनसे दो लाख रुपए बतौर फिरौती की मांग की जाने लगी। जिसकी जानकारी युवक के पिता ने भभुआ थाने की पुलिस को दी। जहां बेटे को पुलिस ने बरामद कर लिया गया है। 


कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि प्रिंस कुमार ने अपनी झूठी अपहरण की साजिश रच दी थी। वह इंटर की परीक्षा देने के लिए घर से 01 फरवरी को निकाला था। शाम को अपहरण होने की जानकारी परिजनों को दी थी और उनसे दो लाख रुपए की फिरौती का मांग की जाने लगी। जिस मामले में भभुआ डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन कर तकनीकी अनुसंधान के आधार पर लड़के को कोलकाता रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में बताया कि कोटा में पढ़ाई करने के लिए वह दो लाख रुपए मांग रहा था, उसके पिता बेटी की शादी करने के बाद देने की बात कह रहे थे, जिस कारण वह अपहरण का झूठा साजिश रच हुआ था ।