बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
24-Jul-2023 06:53 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में एक युवक को प्यार करना काफी महंगा पड़ गया। उसे लोगों ने प्यार करने की सजा जो सजा दी उसे देखकर रोंगते खड़े हो जाएंगे। प्रेम-प्रसंग में युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे वह अधमरा हो गया। पीड़ित युवक ने बड़ा आरोप लगाया है। युवक ने कहना है कि पिटाई के दौरान उसके चेहरे पर पेशाब किया गया। घटना 18 जुलाई की रात की है। अगले दिन सुबह में मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। युवक की पिटाई का वीडियो अब वायरल हो रहा है।
मामला चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव की है जहां मुकद्दर सहनी का गांव की ही एक लड़की से प्रेम- प्रसंग चल रहा था। 18 जुलाई की देर रात करीब 3 बजे वह लड़की के घर के रास्ते से होकर जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और हाथ पैर बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों का कहना था वह लड़की से मिलने के लिए आया था और लड़की के घर से निकलते समय पकड़ा गया।
वही पीड़ित युवक ने इन आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है लड़की के घर वाले चोरी का आरोप लगा रहे है। जो बिल्कुल गलत आरोप है। पीड़ित युवक ने कमल सहनी पर गंभीर आरोप लगाया है कहा है कि पिटाई के दौरान उसने चेहरे पर पेशाब किया था। पीड़ित ने बताया कि बिहार पुलिस की वह तैयारी कर रहा है सुबह-सुबह दौड़ने के लिए जाता है इसी दौरान उसे पकड़ लिया और 3 बजे सुबह से 6 बजे तक उसकी जमकर पिटाई की गयी।
मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मामला दर्ज कराया है लेकिन अब वीडियो वायरल हो रहा है इसमें आरोपी युवक के द्वारा चेहरे पर पेशाब करने की बात कही जा रही है। जबकि उसने जो एफआईआर दर्ज करायी है उसमें इस बात का कोई जिक्र ही नहीं है। अब इस बात की जांच की जा रही है कि किसके कहने पर वीडियो बनाया गया और इसे वायरल किया गया। फिलहाल आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।