ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल Bihar News : फूड सेफ्टी जांच में फेल हुआ नामी ब्रांड का बिस्किट; बिक्री पर रोक, दुकानों से जब्ती शुरू Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा... थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात

Home / news / युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, घटनास्थल से दो खोखा...

युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, घटनास्थल से दो खोखा बरामद

02-Nov-2021 01:08 PM

SIWAN: सीवान में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। मैरवा थाना क्षेत्र के परसिया खुद गांव में अपराधियों ने एक युवक को सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि खेत में जाने के दौरान गांव की महिलाओं की नजर युवक की लाश पर पड़ी जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। 


पुलिस को घटनास्थल से दो खोखा भी मिला है। मृतक की पहचान चुपचुपवा गांव निवासी रामायण गोंड़ का पुत्र दुखी गोंड़ के रूप में की गई है। हत्या की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया।


बताया जाता है कि युवक सोमवार की शाम से ही घर से लापता था। मंगलवार की सुबह महिलाओं ने खेत में शव को देखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त की गई।


 ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर आई पुलिस ने बताया कि युवक को दो गोली मारी गई है। अपराधियों ने एक गोली सिर में मारी गई और दूसरी गोली सीने में मारी जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। पुलिस का दावा है कि मामले का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।