मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
24-Jul-2022 07:27 PM
By SONU
NAWADA: नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के झौर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब चोरी के विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार चोरी की घटना को लेकर 10 दिनों से गांव में विवाद चल रहा था। इस दौरान आज गांव के दो पक्षों में पथराव और गोलीबारी हुई। जिसमें एक युवक को सीने में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक का पहचान और झौर गांव निवासी सुले तांती का पुत्र अनिल तांती के रूप में हुई है।
घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बता दें चोरी के बाद गांव के लोग कटोरा उड़ाने का रीति रिवाज अपना रहे थे। जिसमें चोरी का आरोप गांव के ही एक परिवार पर लग गया। इसे लेकर आक्रोशित लोग आपस में ही भिड़ गए और युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
बताया जाता है कि मृतक की शादी दो महीने पहले हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की।