ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
18-May-2022 03:26 PM
ROHTAS: इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास के डेहरी से आ रही है। जहां मथुरी टोला में एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान गुलाम अली उर्फ सोनू के रूप में हुई है। जो डालमियानगर के मथुरी टोला का रहने वाला था।
बताया जाता है कि सोनू अपनी मां से कुछ रुपए मांगने के बाद घर से निकला था लेकिन और थोड़ी देर के बाद खबर आई की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। मथुरी टोला के पास से युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि बाइक की सर्विसिंग के लिए सोनू सुबह मां से पैसे मांग रहा था। पैसे लेने के बाद वह घर से निकला था तभी थोड़ी देर बाद पता चला कि उसकी हत्या हो गई है। मृतक के भाई अशरफ अली ने युवक के साथ रहने वाले लड़कों पर ही हत्या की साजिश की आशंका जतायी है। फिलहाल घटना के तमाम बिन्दुओं की जांच पुलिस कर रही है।