ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / युवक की चाकू मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

युवक की चाकू मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

10-Aug-2022 03:16 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। हंगामें की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत हुआ।


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बदमाशों ने युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया था। जिसके बाद आनन फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने शव के साथ प्रदर्शन किया। 


पंचवटी चौक पर शव को रखकर घंटों मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। आक्रोशित लोगों के हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।


मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के संतनगर वार्ड 15 निवासी दिलखुश कुमार के रुप में हुई है। बताया जाता है कि अंतिम सोमवारी के दिन वह सिंघेश्वर स्थान से पूजा करके संतनगर स्थित अपने घर लौट रहा था। तभी इसी दौरान अमीर नामक युवक से किसी बात को लेकर बहस हो गई। 


जिसके बाद अमीर ने दिलखुश पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू दिलखुश के पेट में जा लगी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।