क्या है UGC का नया नियम? जिसको लेकर पूरे देश में मचा बवाल, विरोध में मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा; सुप्रीम कोर्ट में चुनौती क्या है UGC का नया नियम? जिसको लेकर पूरे देश में मचा बवाल, विरोध में मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा; सुप्रीम कोर्ट में चुनौती सिक्सर के छह गोली छाती में रे.., कट्टा, कानून और कफन, सुलगते कटिहार की खौफनाक दास्तान गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, पीड़िता की सूझबूझ से टली बड़ी घटना मुजफ्फरपुर में देशभक्ति का महासैलाब: 1100 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा Aadhaar Vision 2032: फिंगरप्रिंट की जगह फेस ऑथेंटिकेशन, आधार सिस्टम में अब तक का सबसे बड़ा तकनीकी बदलाव; जानिए.. Aadhaar Vision 2032: फिंगरप्रिंट की जगह फेस ऑथेंटिकेशन, आधार सिस्टम में अब तक का सबसे बड़ा तकनीकी बदलाव; जानिए.. Bihar Top 10 News: गणतंत्र दिवस के मौके पर सरकारी स्कूल में लगा जिन्ना जिंदाबाद का नारा, NEET छात्रा कांड में पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप ‘तेजस्वी यादव के युवा सोच से सफलता के शिखर पर पहुंचेगी RJD’, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले मुकेश सहनी ‘तेजस्वी यादव के युवा सोच से सफलता के शिखर पर पहुंचेगी RJD’, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले मुकेश सहनी
17-Mar-2024 06:14 PM
By First Bihar
DESK: रेव पार्टी मामले में नोएडा पुलिस ने एक्शन लिया। यूट्यूबर एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया। एल्विश यादव को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एल्विश यादव के खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के साथ-साथ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
जहरीले सांप का जहर सप्लाई किये जाने के मामले में नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार किया। इससे पहले उससे लंबी पूछताछ की गई। एल्विश के खिलाफ पर्याप्त सबूत नोएडा पुलिस को मिला। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पहले मेडिकल जांच करायी गयी। उसके बाद सूरजपुर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया। जहां कोर्ट ने एल्विश को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों नोएडा में जहरीली सांप का जहर सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ था। तब इस मामले में एल्विश यादव का नाम सामने आया था। तभी से एल्विश पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। वही नोएडा पुलिस ने पिछले साल सेक्टर 51 में स्थित एक गेस्ट हाउस से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके पास पांच प्रजाति के 9 सांप मिले थे और जहर भी बरामद हुआ था।
इन लोगों से पूछताछ के आधार पर ही पुलिस के तरफ से एल्विश यादव को आरोपी बनाया था। एल्विश सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने एल्विश को पूछताछ के लिए भी बुलाया था। अब एक्शन लेते हुए नोएडा पुलिस ने एल्विश को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 8 नवंबर को नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल के मामले में FIR दर्ज की थी।
इस केस में यूट्यूबर एल्विश यादव भी आरोपी है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ शामिल हैं। पुलिस को राहुल नाम के पास 20ml जहर मिला था। गिरफ्तारी के बाद एल्विश यादव को कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।