ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के घर पर रेड, कांग्रेस का बोला...

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के घर पर रेड, कांग्रेस का बोला हमला, मदद करने वाले फरिश्तों को शिकार बना रही मोदी सरकार

14-May-2021 05:26 PM

DESK: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के घर पर रेड किए जाने पर भड़की कांग्रेस ने हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा- मदद करने वाले फरिश्तों को शिकार बना रही मोदी सरकार। कोरोना संकट की इस घड़ी में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दिल्ली पुलिस ने आज जब उनसे पूछताछ की और उनके घर रेड मारी तो कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। वही राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा। 


पत्रकारों से बातचीत के दौरान रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी और शाह के राज में पुलिस का दुरुपयोग हो रहा है। मदद करने वाले  फरिश्तों को मोदी सरकार शिकार बना रही हैं। उन्होंने कहा कि कोराना से जहां देश में त्राहिमाम मचा हुआ है। ऐसे में श्रीनिवास के घर पर रेड करके सरकार ने शर्मनाक उदाहण पेश किया है। यूथ कांग्रेस जरूरतमंदों की सहायता कर रही है तब उनके घर पर रेड मारी जा रही है। माफ किजिए पिशाच की भांति ये क्रूर सरकार मदद करने वालों को निशाना बना रही हैं। मोदी सरकार झूठ बोल रही है वो बौखला गयी है। 


रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जब चोरी पकड़ी गयी तो झूठे बहाने बना रहे हैं। क्या नड्डा और तेजस्वी सूर्या की पड़ताल हुई है। लोगों की मददकरने वाले फरिश्ते को ही शिकार बना रहे हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भी बीजेपी पर निशाना साधा। गौरव वल्लभ ने ट्वीट पर लिखा कि तुम जो इतना पूछताछ कर रहे हो क्या झेंप है जिसे छिपा रहे हो।


यूथ कांग्रेस नेता के घर पर हुए रेड को लेकर राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि बचाने वाला हमेशा मारने वाले से बड़ा होता है। इससे पहले राहुल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार की वैक्सीन नीति समस्या को और बिगाड़ रही है। जो भारत नहीं झेल सकता। वैक्सीन की खरीद केंद्र को करनी चाहिए और वितरण की जिम्मेदारी राज्यों को दी जानी चाहिए। 



ote>