BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
21-Dec-2024 12:39 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में बेगूसराय में एक बार फिर दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां बदमाशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जहां अपराधियों ने एक युवक की पीट-पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मंझौल थाने की पुलिस पहुंची है।
वहीं घटना की सूचना पर खुद एसपी मनीष घटनास्थल पहुंचकर मौके से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। यह पूरा मामला मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत-4 बूढ़ी गंडक नदी स्थित आम के बगीचे की है। बताया जा रहा है कि अपराधियों के द्वारा युवक को आम गाछी में ले जाकर पहले उसकी बेहरमी से पिटाई कर फिर हथियार की बट से पीट-पीट कर हत्या की गई है।और उसके बाद अपराधियों ने उस युवक को गोली भी मारने की आशंका जताई जा रही है।
जबकि इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में भीड़ लगी हुई है। लोगों ने बताया है कि अपराधियों के द्वारा बेहरमी से पीट पीटकर हत्या की है। उसके बाद अपराधियों उसे गोली मार दिया है। वही इस युवक की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश भी देखी जा रही है। फिलहाल इस घटना की सूचना मंझौल थाना पुलिस को लगी। वहीं मौके पर मंझौल थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
इस हत्या के बाद घटनास्थल पर बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है हालांकि मीडिया से बातचीत करने के दौरान एसपी मनीष ने बताया है कि ये मर्डर है, अज्ञात अपराधी के द्वारा युवक की हत्या की गई है। उन्होंने बताया है की धारदार हथियार से उसकी हत्या हुई है। वहीं घटनास्थल से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद की गई है।
फिलहाल मृत युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सका है। और पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं। आपको बता दें की बेगूसराय में अपराधी पूरी तरह से बेख़ौफ़ हो चुके हैं 48 घंटे में अपराधियों के द्वारा चार लोगों की हत्या की गई है। इस हत्या के बाद पूरे बेगूसराय वासियों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है।