Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित?
17-Mar-2024 03:33 PM
By First Bihar
DESK : सांप के जहर सप्लाई मामले में नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले एल्विश से लंबी पूछताछ की गई। एल्विश यादव से गुप्त जगह पर पुलिस पूछताछ कर रही है। पिछले दिनों नोएडा में सांप के जहर सप्लाई करने वाले गिरोह के पर्दाफाश के दौरान एल्विश यादव का नाम सामने आया था, इसके बाद से ही माना जा रहा था कि पुलिस एल्विश को गिरफ्तार कर सकती है।
वहीं, नोएडा पुलिस ने पिछले सांप सेक्टर 51 में एक गेस्ट हाउस ने कुछ लोगों गिरफ्तार किया था, इनके पास पांच प्रजाति के 9 सांप मिले थे और जहर भी बरामद हुआ था। इन लोगों से पूछताछ के आधार पर ही पुलिस के तरफ से एल्विश यादव को आरोपी बनाया गया था।अब रविवार को इसी मामले में पुलिस ने एल्विश को पूछताछ के लिए बुलाया था और इसके बाद पुलिस ने एल्विश को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
मालूम हो कि, 8 नवंबर को नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल के मामले में FIR दर्ज की थी। इस केस में यूट्यूबर एल्विश यादव भी आरोपी है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ शामिल हैं। पुलिस को राहुल नाम के पास 20ml जहर मिला था।