ब्रेकिंग न्यूज़

‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट BIHAR NEWS : होली के बाद बिहार की लड़कियों को मिलने जा रहा 50 हज़ार रुपए, विभाग ने कर दिया एलान; जल्द भर लें फॉर्म Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन!

योगी मॉडल लागू करने की उठी मांग : यूपी की तरह यहां भी अपराधियों का हो एनकाउंटर, 90 वाले दौर में लौटा बिहार

योगी मॉडल लागू करने की उठी मांग : यूपी की तरह यहां भी अपराधियों का हो एनकाउंटर, 90 वाले दौर में लौटा बिहार

20-Mar-2023 11:31 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से अपराध के मामले काफी बढ़े हैं। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से हत्या, अपराध, अपहरण और बलात्कार के मामले निकल कर सामने आते रहते हैं।  जिसको लेकर राज्य सरकार और पुलिस महकमे पर सवाल उठते रहते हैं। इसी कड़ी में अब भाजपा के तरफ से बिहार में अपराध पर नियंत्रण को लेकर योगी मॉडल लागू करने की मांग उठनी शुरू हो गई है। भाजपा के तरफ से कहा जा रहा है कि, बिहार में अब यूपी की तरह की अपराधियों का सीधा  एनकाउंटर किया जाना चाहिए। 


दरअसल, भाजपा के विधायक ने बिहार में योगी मॉडल की मांग करते हुए कहा कि, नीतीश कुमार कभी भी क्राइम को बर्दाश्त नहीं करते थे लेकिन आज यह समय आ गया है कि जो पहले हथियार गाड़ी में नहीं रखकर चलते थे वह आज अपने हथियार को चमकाने लगे हैं तो शायद इस बात की जानकारी उनको हो गई है कि उनकी सरकार आ गई है। ऐसे में अब बिहार में  योगी मॉडल के तर्ज पर काम करना होगा। यहां भी अपराधियों का सीधा एनकाउंटर करना होगा।


भाजपा विधायक ने कहा कि, 2005-10 के शासन में नीतीश कुमार ने अपराध को रोकने के लिए इतनी सख्ती दिखाई कि बिहार से अपराधी फरार हो गए थे। लेकिन जैसे ही नीतीश कुमार ने पाला बदला, अपराधी फिर से सक्रिय हो गए। आज हर दिन छात्रों का अपहरण हो रहा है, उनकी हत्याएं हो रही है। पटना के लापता डॉक्टर के बारे में अब तक कोई पता नहीं चल सका है। इसलिए यहां भी यूपी की तरह योगी मॉडल लागू करने की जरूरत है। मैं यह नहीं कहता कि योगी मॉडल को पूरी तरह लागू किया जाए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  इसे अपने हिसाब से लागू करें। अपराध को रोकने के लिए गाड़ी पलटनी पड़े, तो पलटने दीजिए। अपराधियों का ऑन द स्पोर्ट एनकाउंटर करें। बिहार को अपराध से मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री को सख्त कदम उठाने की जरुरत है।


इधर, बीजेपी के आरोपों को जेडीयू ने भी पलटवार किया है। जेडीयू के तरफ से बिहार सरकार के मंत्री जमा खां ने कहा कि, हमलोगों को और बिहार को योगी मॉडल से ईश्वर बचाए। योगी मॉडल काम करने वाला नहीं बल्कि भाजपा विरोधियों को टारगेट करने वाल है। हम और हमारे मुख्यमंत्री सभी को साथ लेकर चलने में विश्वाश करते हैं। हमारे यहां किसी भी अपराधिक घटना के बाद सरकार तुरंत एक्शन लेती है। हमलोगों को यूपी मॉडल से कुछ भी सिखने की जरूरत नहीं है।