ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

'योगी आदित्यनाथ को ख़त्म कर देंगे PM मोदी....; जेल से बाहर आने के बाद बोले केजरीवाल- मोदी नहीं शाह को दे रहे वोट

11-May-2024 02:24 PM

By First Bihar

DESK : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद आज प्रेस वार्ता की है। इस दौरान उन्होंने भाजपा और पीएम मोदी के खिलाफ जमकर अपनी बातों को रखा। केजरीवाल ने यह भी बताया कि पीएम मोदी आगे क्या योजना बना रहे हैं? इसके साथ ही उन्होंने और भी कई सारे गंभीर आरोप पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ लगाए हैं। 


केजरीवाल ने कहा कि यह लोग इंडिया गठबंधन से पूछते है कि आप का प्रधानमंत्री कौन होगा?  मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि उनका प्रधानमंत्री कौन होगा? 17 दिसंबर को 75 साल के हो जाएंगे मोदी। ये भाजपा का नियम है। उनके यहां कई नेता रिटायर हुए हैं। ऐसे में अब उनका मकसद अमित शाह को अगला प्रधानमंत्री बनाने का है। 


सीएम केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी की गारंटियां पूरी कौन करेगा? मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि क्या अमित शाम मोदी की गारंटी को पूरा करेंगे। यह लोग योगी को निपटाएंगे और अमित शाह को पीएम बनाएंगे। इसलिए आप मोदी के नाम पर अमित शाह को वोट कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने आडवाणी जी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन की राजनीति खत्म कर दी गई।


शिवराज सिंह चौहान, जिन्होंने मध्य प्रदेश का चुनाव जिताया, उन्हें CM नहीं बनाया। उनकी राजनीति खत्म कर दी। वसुंधरा राजे, खट्टर साहब, रमन सिंह की राजनीति खत्म कर दी। अब अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है। अगर चुनाव यह जीत गए तो दो महीने में उत्तर प्रदेश का CM बदल दिया जाएगा... यही तो इनकी तानाशाही है।


केजरीवाल ने कहा कि ये लोग वन लीडर वन नेशन मिशन पर काम कर रहे हैं। इसे दो स्तर पर चला रहे हैं। विपक्ष के नेता को जेल भेजेंगे, भाजपा के नेताओ को निपटा देंगे। विपक्ष के कई नेताओं को जेल भेज देंगे। अगर चुनाव जीत गए तो विपक्ष और नेताओं को जेल भेज देंगे। भाजपा के नेताओ को खतम कर देंगे। अगला नंबर है UP का मुख्यमंत्री योगी का है। ये उन्हें खत्म कर देंगे। यही तनाशाही है। मोदी जी one nation और one लीडर के मिशन पर हैं।