ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर One Stop Centre : महिला पर किया हमला तो बचना होगा मुश्किल, तीन अंक वाले इस नंबर से सीधे मिलेगी मदद; चल जाएंगे जेल Bihar Tourism: आपको भी पहाड़ों में घूमने का है शौक? तो बिहार की यह जगह है सही विकल्प, बिना देर किए पहुंचें ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सीमा हैदर और सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी, क्या बच्चे को मिलेगी भारतीय नागरिकता? जानिए कहां फंसा मामला? Bihar News: वाकई में बड़ी जालिम है शराब..! उपेन्द्र कुशवाहा की ‘पाठशाला’ के दो सियासी सहपाठी में भारी भिड़ंत, पहले वाले ने दूसरे के बारे पूछा- कौन है वो..हम नहीं जानते ? Bihar Police: IG-DIG को मिला एक्स्ट्रा पावर, सिपाही से इंस्पेक्टर तक को अब नहीं लगाना होगा मुख्यालय का चक्कर; जारी हुआ आदेश किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित

अब बैंक से नहीं निकाल सकते 50 हजार से अधिक रुपये, RBI ने इस बैंक को दिया निर्देश

अब बैंक से नहीं निकाल सकते 50 हजार से अधिक रुपये, RBI ने इस बैंक को दिया निर्देश

05-Mar-2020 09:31 PM

DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दिल्ली से जहां आरबीआई ने एक बड़ा फैसला लिया है. यस बैंक के उपभोक्ता अपने बैंक अकाउंट से ₹50 हजार से अधिक रकम नहीं निकाल सकते हैं. वित्तीय संकट से जूझ रही प्राइवेट सेक्टर की यस बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रतिबंध लगा दिया है.


आरबीआई के इस प्रतिबंध के बाद कोई भी खाताधारक अपने अकाउंट से 50 हजार रुपये से अधिक रकम की निकासी नहीं कर सकता है. रिजर्व बैंक ने सरकार से विचार-विमर्श करने के बाद बैंक के निदेशक मंडल की क्षमता से आगे जाकर दिनों के लिए यह फैसला लिया है. RBI ने यह फैसला बैंक के खराब वित्तीय हालत को देखते हुए लिया है. साथ ही, SBI के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी प्रशांत कुमार को यस बैंक का एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया है. 



आरबीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. किसी जमाकर्ता को उसके प्रत्यय में किसी बचत, चालू और किसी अनय जमा खाते में 50,000 रुपये से अधिक रकम की निकासी नहीं की जा सकती है. आरबीआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति के पास यस बैंक में एक से अधिक अकाउंट है तो सभी अकाउंट को मिलाकर वह कुल 50 हजार रुपये ही निकाल सकता है.