ब्रेकिंग न्यूज़

Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह

'ये यूपी का रिफ्यूजी लगे...; राहुल गांधी पर भड़के गिरिराज सिंह : कहा ... गांधी परिवार में इनसे बड़ा निकम्मा और भगोड़ा कोई नहीं

'ये यूपी का रिफ्यूजी लगे...; राहुल गांधी पर भड़के गिरिराज सिंह : कहा ... गांधी परिवार में इनसे बड़ा निकम्मा और भगोड़ा कोई नहीं

12-Jun-2024 03:46 PM

By First Bihar

PATNA : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं। पहले इन्हें नई कैबिनेट में जगह दी गई। उसके बाद इनके मंत्रालय में थोड़ा बदलाव भी किया गया। अब वह एकबार फिर विपक्ष पर हमलावर हो गए हैं। कई मुद्दों पर लगातार घेर रहे हैं। वहीं, एक बार फिर उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने अपने `एक्स` पर लिखा है कि यह यूपी का रिफ्यूजी लगे हाथ पीएम के खिलाफ़ लड़ रहे अजय राय जी को भी बेकार बता रहे हैं। 


गिरिराज सिंह ने कहा कि 'पूरे गांधी परिवार में इनसे बड़ा निकम्मा और भगोड़ा कोई और नहीं है। वे खुद तीन बार लगातार हार का सामना नहीं कर पाए तो अब अपनी बहन को आगे कर दिया। ये यूपी का रिफ्यूजी लगे हाथ पीएम के खिलाफ़ लड़ रहे अजय राय जी को भी बेकार बता रहे हैं'। इनकी यही पहचान है और यही कर सकते हैं। 


मालूम हो कि कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी चुनाव जीतने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचे हैं। रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़तीं तो वह प्रधानमंत्री मोदी को दो से तीन लाख वोटों से हरा देतीं। राहुल के इस बयान पर अब सियासत गरमा गई है।  इस पर अब बीजेपी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोल रही है। 


बताते चलें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से जीत दर्ज की है। हालांकि एक ओर वह रायबरेली की जनता को बधाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेता अब वायनाड का दौरा करने वाले हैं। राहुल गांधी के वायनाड दौरे से पहले राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार तेज हो गया है।