केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
23-Jul-2023 03:09 PM
By First Bihar
JAMUI : इश्क की न तो कोई आयु होती है और न ही कोई जात। इश्क किसी से भी,कहीं भी और महज एक नजर में हो जाती है। यूं ही नहीं कहा जाता है कि इश्क अंधा होता है ओट इश्क में लोग अपना सबकुछ त्यागने को तैयार होते हैं। हम यह कसी फिल्म का कहानी नहीं बता रहे बल्कि ये खबर बता रहे हैं जो जमुई से जुडी हुई है और इस खबर में जो बातें सामने आई है वो इन बातों पर सटीक नजर आती है।
दरअसल, बिहार के जमुई में एक चाची और अपनी आयु से 20 साल छोटे भतीजे से इश्क हो गया। चाची अपने ही महबूब भतीजे के प्यार में सबकुछ छोड़ने को तैयार हो गई और उसने अपनी पति को छोड़ने को तैयार हो गई। हालांकि,जैसे ही बात की भनक युवक के चाचा को लगी तो उनसे अपनी पत्नी की शादी भतीजे से करवा डाली। अब ये शादी पुरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, जमुई जिले के लखापुर गांव में रहने वाली रूबी देवी की अपने ही भतीजे पकंज पासवान से प्रेम हो गया। इन दोनों के बीच लगभग 3 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन, इस मामले की भनक चाचा को नहीं लग पाई। लेकिन, अब जब इस मामले की जानकारी उनको हुई तो उसके तरफ से जो कदम उठाया गया वो अपने आप में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसने 40 साल की चाची की 20 साल के भतीजे की शादी करा डाली और खुद अपनी पत्नी से अलग होने का फैसला कर डाला। हालांकि इसके लिए पंचायत हुई। पंचायत में पति इंद्रदेव पासवान पत्नी को रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। जब 20 साल के भतीजे पंकज पासवान से बात की गई तो वह महिला को अपनी पत्नी बनाने को तैयार हो गया।जिसके बाद पंचायत ने दोनों की वही शादी करा दी और महिला के पहले पति ने ही महिला की मांग पंकज पासवान के हाथों भरवा दिया।
इधर, इस मामले में ग्रामीणों ने टाउन थाना की पुलिस को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने कहा कि जानकारी मिली है, छानबीन की जा रही है। जल्द ही सभी जानकारी लेकर आगे का एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस अपने अस्तर से पुलिस जांच - पड़ताल में जुटी हुई है।