Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
04-Nov-2024 11:01 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में नगर पंचायत के मुख्य वार्ड पार्षद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में मुख्य वार्ड पार्षद बार-बालाओं के साथ ठुमके लगा रहे हैं। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह एक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं, इस वायरल वीडियो में एक नगर पंचायत के मुख्य वार्ड पार्षद भी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड के माधोपुर सुस्ता नगर पंचायत का बताया जा रहा है। इसमें माधोपुर सुस्ता नगर पंचायत मुख्य वार्ड पार्षद भी नजर आ रहे हैं, जिनके गोद में बैठकर बार-बालाओं द्वारा डांस किया जा रहा है।
हालाँकि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्य वार्ड पार्षद को लेकर कई तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है। वही मामले को लेकर जब फोन पर मुख्य वार्ड पार्षद सैफ अली से बात की तो उन्होंने कहा कि यह वीडियो 15 से 20 दिन पुराना है। जब हम एक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे तो कुछ लोगो के द्वारा जबरन बाल बालाओं को मेरे ऊपर बिठा दिया गया। यह मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई है।