गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
12-Apr-2023 07:59 PM
By First Bihar
DELHI: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 6 महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने में सफल हो गये। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर राहुल गांधी नीतीश और तेजस्वी के साथ-साथ जेडीयू और बीजेपी के नेताओं से मिले। दावा किया कि अब विपक्षी एकता की शुरूआत हो गयी, जो नरेंद्र मोदी को उखाड़ फेंकेगा। लेकिन विपक्षी एकता के सबसे अहम सवाल पर ना राहुल गांधी के पास कोई जवाब था और ना नीतीश कुमार के पास। 4 मिनट की प्रेस कांफ्रेंस में नेताओं ने सिर्फ अपनी बात कही, पत्रकारों ने सवाल पूछा तो एक भी सवाल दिये बगैर प्रेस कांफ्रेंस समाप्त हो गयी।
दरअसल विपक्षी एकता का सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिरकार विपक्ष की ओर से अगले चुनाव में अगुवा कौन होगा. सीधे तौर पर कहें तो विपक्ष की ओर से 2024 में प्रधानमंत्री पद के लिए चेहरा कौन बनेगा? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई मीटिंग के बाद जब विपक्ष के नेता मीडिया के सामने अपनी-अपनी बात रख रहे थे, तब पत्रकारों यही सवाल पूछ रहे थे कि विपक्षी एकता की अगुवाई कौन करेगा लेकिन इस पर किसी का कोई जवाब नहीं आया।
सकपकाये राहुल और नीतीश
कांग्रेस की इस प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया जब ये सवाल पूछ रहा था कि विपक्षी एकता होगी तो नेतृत्व कौन करेगा तो राहुल गांधी और नीतीश कुमार ऐसे प्रश्नों पर थोड़े सकपकाए नजर आ रहे थे. प्रेस कांफ्रेंस की शुरूआत में पहले खड़गे बोले फिर नीतीश और राहुल गांधी. नीतीश से जब सवाल पूछा गया कि कौन कौन से विपक्षी दल उनके गठबंधन में आयेंगे तो इसका भी सही जवाब नहीं मिला. नीतीश ने कहा कि अगली मीटिंग होगी तो देख लीजियेगा कि कितनी पार्टियां आ गयी हैं. लेकिन वे इस सवाल का जवाब नहीं दे पाये कि विपक्ष का नेता कौन होगा।
प्रेस कांफ्रेस की शुरूआत से ही मीडिया ये सवाल पूछा रहा था कि 2024 में विपक्ष की ओर से फेस कौन होगा. पहले कहा गया कि नेताओं के बोल लेने के बाद सवालों का जवाब दिया जायेगा. लेकिन खडगे, नीतीश और राहुल गांधी के कुल मिलाकर लगभग 4 मिनट बोल लेने के बाद पत्रकारों ने जब सवाल पूछना शुरू किया तो नेता उठ खड़े हुए. पत्रकारों के सवाल लगातार आ रहे थे लेकिन मल्लिकार्जुन खडगे खड़गे थैंक्यू-थैंक्यू कहकर उठ खड़े हुए. साथ में राहुल गांधी औऱ नीतीश भी उठ गये. इस सवाल का जवाब नहीं ही मिल पाया कि विपक्ष की ओर से फेस कौन होगा।