ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

'ये हक़ की जंग, अब मिल के संग-संग ....'तेजस्वी ने कविता के जरिए लोगों को ललकारा, बढ़ जाएगी मोदी -शाह की टेंशन

'ये हक़ की जंग, अब मिल के संग-संग ....'तेजस्वी ने कविता के जरिए लोगों को ललकारा, बढ़ जाएगी मोदी -शाह की टेंशन

22-Apr-2024 07:31 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने अब प्रदेश की जनता को कविता के माध्यम से हक़ की जंग लड़ने के लिए प्रेरित किया है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा कि ये हक़ की जंग/ अब मिल के संग संग, जी जान से लड़नी है/ हर हाल में इस बार ये सरकार बदलनी है।/ अत्याचार की काली कहानी मिल के मिटानी है/ हर हाल में इस बार ये सरकार बदलनी है/ अब ललकार के इस सरकार की छुट्टी करनी है / हर हाल में इस बार ये सरकार बदलनी है / इस सरकार की तानाशाही और ना सहनी है/ हर हाल में इस बार ये सरकार बदलनी है।


इससे पहले तेजस्वी ने भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर तंज किया और कहा कि अमित शाह जी जब भी बिहार आएं तो सत्तू पीएं, इससे शरीर ठंडा व दिमाग शांत रहता है। सत्तू पीने से बिहार की जानकारी भी हो जाएगी। तेजस्वी प्रसाद यादव ने एनडीए के खिलाफ हमला बोला और कहा कि एनडीए मुद्दे पर बात नहीं करती है। 


तेजस्वी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाईजैक कर रखा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लालू परिवार को लेकर दिए गए बयान से जुड़े सवाल पर कहा कि इसे मैं आशीर्वाद के रूप में देख रहा हूं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी को हाथ जोड़कर हम यही कहना चाहते हैं कि अभिभावक हैं, बुजुर्ग हैं। हम आपका सम्मान करते हैं और करते रहेंग। आपका अधिकार है कुछ भी कहेंगे। जो मन करे वह कहे। वह जो भी कहेंगे मेरे लिए आशीर्वाद होगा, लेकिन व्यक्तिगत बातें बोलने से क्या बिहार के लोगों को फायदा होगा? लोकसभा चुनाव का समय चल रहा है। ऐसे में व्यक्तिगत बातें नहीं बोलनी चाहिए। 


उधर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह लोकसभा का चुनाव चल रहा है। ऐसे में मुद्दे की बात होनी चाहिए। लोकसभा का चुनाव है। बेरोजगारी और विशेष पैकेज पर बात कीजिए, पलायन कैसे रोके, विशेष पैकेज कैसे आए? इस पर बात कीजिए /2020 में भी उन्होंने हमारे परिवार के ऊपर भद्दी बातें बोली थीं हम इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे। भगवान से दुआ करेंगे कि स्वस्थ रहें, सुखी रहें।