ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / ये बिहार है साहब...यहां रुपैया और गहना की बात तो छोड़िए.. बकरे भी...

ये बिहार है साहब...यहां रुपैया और गहना की बात तो छोड़िए.. बकरे भी लूट लिए जाते हैं

21-Sep-2022 06:56 PM

ARWAL : बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि कैश और आभूषण के लूट की बात तो दूर अब वे बकरा की भी लूट करने लगे हैं। अरवल से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कोलकाता जा रहे ट्रक से लोगों ने बकरी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके साथ जितनी बकरियां लगीं वह लेकर फरार हो गया। घटना एनएच 139 स्थित उमेराबाद के पास की है। दिनदहाड़े बकरियों की लूट से हड़कंप मच गया है।


दरअसल, पटना से बकरियों को लोड कर एक ट्रक कोलकाता जा रही थी। जैसे ही ट्रक एनएच 139 स्थित उमेराबाद के पास पहुंचा, वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने ट्रक को रोक दिया। ट्रक को रोकवाने के बाद लोगों ने जबरन ट्रक से एक बकरा उतार लिया। फिर क्या था वहां मौजूद अन्य लोग भी ट्रक से बकरियां उतारने लगे और लोगों में बकरी लूटने की होड़ मच गई। जिसके हाथ जितनी बकरियां लगीं वह लेकर फरार हो गया। इश दौरान कोई पैदल तो कोई बाइक से बकरियां लेकर भागता नजर आया।


ट्रक पर बड़ी संख्या में बकरियां लदी हुई थीं। कितनी बकरियों की लूट हुई है, यह उनकी गिनती के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। लूटपाट के बीच चालक किसी तरह वहां से ट्रक लेकर औरंगाबाद की तरफ भाग निकला। इस दौरान एनएच पर घंटों अफरा तफरी का माहौल बना रहा और सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तबतक ट्रक और लूटेरे वहां से फरार हो चुके थे।


घटना को लेकर फिलहाल थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। दिन के उजालों में बकरियों की लूट से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर की लूट की घटना को अंजाम दिया गया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस घटना के बाद साफ हो गया है कि बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है।