सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
23-Jun-2022 07:10 AM
DESK: राष्ट्रपति चुनाव के सियासी हलचल के बीच विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को लेकर बड़ी बात कह दी। उन्होंने मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर कह दिया कि देश को रबर स्टाम्प राष्ट्रपति नहीं चाहिए।
अपनी चुनावी रणनीति को लेकर बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में पहली बैठक के दौरान यशवंत सिन्हा ने कहा कि वह द्रौपदी मुर्मू का "बहुत सम्मान" करते हैं। हालांकि उन्होंने इसी बीच यह भी कह दिया कि यह मुकाबला दो लोगों के बीच नहीं बल्कि "विपरीत विचारधारा" के बीच है। कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सिन्हा का एक बयान शेयर किया है, जिसमें सिन्हा ने मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शुभकामनाएं दी और कहा कि वह अच्छा प्रदर्शन करें, यही उनकी कामना है। आपको बता दें कि यशवंत सिन्हा ने बीजेपी का साथ छोड़कर पिछले साल मार्च में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी का दामन थामा था।
दरअसल, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी रणनीति को लेकर बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में पहली बैठक की। इस दौरान सिन्हा ने कहा कि देश में ‘रबर-स्टाम्प राष्ट्रपति’ नहीं चाहिए। सिन्हा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति चुनाव व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है बल्कि देश के सामने कई मुद्दे हैं, जिसके लिए वह लड़ाई लड़ने जा रहे हैं।