ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

यशवंत सिन्हा 15 जुलाई को पहुंचेंगे पटना, महागठबंधन साथ रहेगा.. कांग्रेस का टेंशन भी दूर

12-Jul-2022 08:58 AM

PATNA : राष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी दलों के उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा 15 जुलाई को पटना आएंगे। यशवंत सिन्हा 15 जुलाई को पटना पहुंचकर विपक्षी दल के सांसदों विधायकों और नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके लिए राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। आरजेडी के सभी विधायकों को तेजस्वी यादव ने 15 जुलाई के दिन पटना में रहने का निर्देश दिया है। इसके अलावा भी सभी विधायक पटना में मौजूद रहेंगे कोशिश यह होगी कि यशवंत सिन्हा के साथ एकजुटता दिखाई जाए और उनके पक्ष में आंकड़े नहीं होने के बावजूद बीजेपी उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ संघर्ष का बड़ा मैसेज दिया जाए। यशवंत सिन्हा के पटना दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को ही ऐलान कर दिया था कि हर हाल में उनकी पार्टी यशवंत सिन्हा के साथ खड़ी रहेगी। वाम दलों ने भी तेजस्वी यादव के साथ कमिटमेंट दिखाते हुए सिन्हा का साथ देने की बात कही थी लेकिन कांग्रेस इस मोर्चे पर तेजस्वी के साथ खड़ी नहीं है। बिहार कांग्रेस के नेता राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अलग से तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस से इस बात को लेकर राहत महसूस कर रही है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत का रास्ता आसानी से बना लिया है। अगर यह रास्ता मुश्किल होता या आंकड़े द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में नहीं होते तो बिहार कांग्रेस से के विधायकों की क्रॉस वोटिंग की संभावना बढ़ सकती थी। फिलहाल कांग्रेस बीजेपी के रिलैक्स होने से खुद राहत महसूस कर रही है।


यशवंत सिन्हा का हाल राष्ट्रपति चुनाव में क्या होगा इसे लेकर तेजस्वी यादव भी सच्चाई को समझ रहे हैं। शायद यही वजह रही कि तेजस्वी यादव ने सोमवार को यह तक कह दिया कि अगर द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान पहले हो गया रहता तो शायद आरजेडी का फैसला कुछ और होता। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार का नाम देर से सामने लाया गया और हमने यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था। तेजस्वी यादव ने कहा कि अब पीछे हटने का फैसला बदलने का सवाल पैदा नहीं होता।