ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला

यह कैसी विपक्षी एकता ? डेरेक ने येचुरी के बगल में बैठने से किया इनकार, महबूबा के बगल में लगाई कुर्सी

31-Mar-2024 03:13 PM

By First Bihar

DESK : देश की राजधानी में दिल्ली के रामलीला मैदान में आज ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) ब्लॉक के नेताओं की महारैली हो रही है। यह रैली उस समय किया जा रहा है जब देश में लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान हो गया है और पहले फेज को लेकर नामांकन भी समाप्त हो चूका है। ऐसे में अब इस रैली एक रोचक वाकया देखने को मिली है।  


दरअसल, आज लोकतंत्र बचाओ रैली में जेल में बंद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, संजय सिंह की पत्नी अनिता सिंह और सत्येंद्र जैन की पत्नी को भी अग्रिम पंक्ति में जगह दी गई। इसके साथ ही सोनिया गांधी और सुनीता केजरीवाल की सीट अगल-बगल में रखी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान जो सबसे रोचक चीज़ रही वो थी  टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन की सीट लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी के बगल में थी। तभी एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला जब येचुरी डेरेक ओ ब्रायन के बगल में बैठते हैं तो वह तुरंत सीट बदल देते हैं और जाकर महबूबा मुफ्ती के बगल में बैठ जाते हैं। 


मालूम हो कि, पश्चिम बंगाल में वाम दल और टीएमसी एक दूसरे के कट्टर विरोधी हैं और एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में जब डेरेक की कुर्सी  येचुरी के बगल में लगाई गई  तो फिर वो असहज हो गए और शायद यही वजह रही की वह तुरंत उठकर चले गए। हालांकि, फिर वो जाकर महबूबा मुफ्ती के बगल में बैठ गए तांकि इससे चुनाव के समय में लोगों में कुछ और मैसेज ना जाए। 


आपको बताते चलें कि, अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुई अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की पृष्ठभूमि में आयोजित हो रही रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, एनसीपी-एसपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार) के शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) के उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव सहित ‘इंडिया’ गठबंधन के शीर्ष नेता शामिल हैं।