RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
14-Aug-2023 10:00 AM
By RITESH HUNNY
SAHARSA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करने पर रोक लगा दी गई है। इसके उलंघन पर कठोर सजा का प्रावधान है। लेकिन, इसके बाबजूद इस कानून का हाल क्या है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पुलिस छापेमारी में भारी मात्रा में शराब जब्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सहरसा सदर थाना पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करने में सफलता पाई है। सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बटराहा मुहल्ले में घर में रखकर बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। जिसके बाद इलाके में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कप का माहौल बना हुआ है। आस - पास के लोग भी पुलिस के इस छापेमारी को लेकर कई तरह की चर्चा कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि, सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि उनके थाना इलाके में कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से शराब का कारोबार किया जा रहा है। जिसके बाद सूचना के आलोक में उन्होंने अपने नेतृत्व में एक टीम तैयार कर बताए गए जगह पर छापेमारी की तो पूरी टीम दंग रह गई, पुलिस को मिली सूचना सही पाई गई। छापेमारी करने गयी पुलिस टीम को घर की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अलग अलग ब्रांड के सैकड़ों बोतल विदेशी शराब बरामद किया।
इधर, इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक महिला समेत एक पुरूष को हिरासत में लिया है। जिससे फिलहाल इस घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह मालूम करने में जुटी हुई है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शराब की खेप कहां से बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस बरामद हुए शराब की गिनती कर रही है और आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।