पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
03-Mar-2024 02:10 PM
By First Bihar
PATNA : पटना के गांधी मैदान में आज महागठबंधन की जन विश्वास रैली हो रही है। रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि ये वही गांधी मैदान है, जहां से हमने 2 लाख नौकरियां बांटी। आज सरकार अपने नाम पर पोस्टर लगवा रही है। नीतीश कुमार बुजुर्ग हो गए हैं, वो कहते थे कि इतनी नौकरियों के लिए पैसा कहां से आएगा। हमारी सरकार बनी तो हमने 5 लाख नौकरियां दी।
तेजस्वी यादव ने कहा कि -प्रशासन ने रात भर आप लोगों को परेशान किया लेकिन आप लोग मजबूत इरादे के साथ यहां आए हैं। आज इतनी बड़ी संख्या में आप लोग आए हैं कि पुराने सभी रेली का रिकॉर्ड टूट गया है। यह वही गांधी मैदान है जहां राजनीतिक सभा तो होती थी लेकिन तेजस्वी जब 17 महीने था तो नौकरी का भी महरैला लगा। इसी मैदान से एक साथ दो लाख लोगों को हमने रोजगार देने का काम किया शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बनवाया था आप लोगों को याद है ना सारी बातें।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि- जहां तक मेरी नज़र जा रही है लोग ही लोग दिख रहे हैं। 10 लाख से ज्यादा लोग आ गए हैं। प्रशासन से पूरी रात तंग किया है। इसके बावजूद कार्यकर्ता आए हैं। खुद की यात्रा के बारे में कहा कि 3500KM 10 दिन में घूमा हूं। हमने आप सबको आमंत्रित किया था। यही गांधी मैदान है। यहां राजनीतिक रैली होती थी। लेकिन तेजस्वी जब 17 महीने रहा तो नौकरी का भी रेला हुआ। यहां से 2 लाख लोगों को नियुक्ति पत्र मिला।
नीतीश कुमार पलट गए हैं, जहां भी रहें वहीं रहें। हम आपसे पूछना चाहते हैं। किसके मुंह से 10 लाख सुना था। नीतीश जी हमारे चाचा हैं, पटना में पोस्टर लगा रहे हैं रोजगार मतलब नीतीश कुमार। ये वही हैं जो 2020 में मेरे वादे पर कहते थे कहां से लाएगा पैसा । जो 17 साल में नहीं हुआ। वो हमने सीएम के हाथों 5 लाख लोगों को 17 महीने में रोजगार दिला कर करवाया दिया। हमने गरीब, पिछड़ों का आरक्षण बढ़ाया हैं। उन्होंने कहा कि मैं आरजेडी केवल माई की नहीं, बाप की भी पार्टी है।
वहीं, गांधी मैदान से तेजस्वी ने RJD का एक नया फार्मूला बताया है। तेजस्वी ने कहा कि - अब राजद को कोई MY की पार्टी कहता है, मैं कहता हूं ये BAAP की पार्टी है। तेजस्वी RJD का मतलब समझाते हुए कहा- R से राइट्स, J से जॉब्स, D से डेवलपमेंट। आगे कहा कि मेरे पिता भाजपा के आगे कभी नहीं झुके, ना झुकेंगे।