खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
14-Jul-2023 07:55 AM
By First Bihar
PATNA : मैं सांसद हूं, मैं सांसद हूं, अरे भाई कुछ तो देखो किसी पर भी लाठीचार्ज कर दोगे। लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और जमकर लाठियां बरसाना शुरू कर दी। हवाई सुरक्षा होने के बावजूद पुलिस ने उन पर जमकर लाठियां बरसाई धक्के भी दिए। इस दौरान सांसद की सुरक्षा में लगे Y श्रेणी के जवान भी बेबस नजर आए।
दरअसल, राजधानी पटना में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज में पार्टी के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद अब आज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल आईजीएमएस में भर्ती हैं। उनके सिर का सीटी स्कैन किया गया है। डॉक्टर के मुताबिक भाजपा सांसद को अंदरूनी चोट लगी है लेकिन उनका ब्रेन अभी नोर्मल कंडीशन में है। हालांकि, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल अभी सही से बोल पाने की स्थिति में नहीं है दर्द अधिक होने के कारण हुआ कुछ भी बोल नहीं पा रहे हैं।
मालूम हो कि भाजपा सांसद जनार्दन ससुराल वालों को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। उनकी सुरक्षा में कुल 11 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं जिसमें दो पीएसओ (निजी सुरक्षा गार्ड) भी होते हैं। हालांकि इस श्रेणी में कोई कमांडो तैनात नहीं होता है। इसके बाबजूद भाजपा सांसद को बीच चौराहे पर जमकर लाठियां बरसाई गई, जिसमें इन्हें उनके सिर और बाएं हाथ में चोट आई है।
इधर, इस घटना को लेकर भाजपा सांसद के बेटे प्रमोद सिग्रीवाल ने कहा कि निर्मम तरीके से लाठीचार्ज किया गया है। सांसद के साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। बिहार के शिक्षकों के लिए अगर सांसद जी को जान भी देना पड़ेगा तो वह जान दे देंगे। शिक्षक बहाली प्रक्रिया से डोमिसाइल नीति को खत्म करना होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा नहीं दे रहे हैं। इसके खिलाफ आगे भी जंग जारी रहेगा।