ब्रेकिंग न्यूज़

प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर

Home / news / World Happiness Report : दुनिया के खुशहाल देशों की लिस्ट में पाकिस्‍तान और...

World Happiness Report : दुनिया के खुशहाल देशों की लिस्ट में पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश से भी पीछे भारत

20-Mar-2022 03:45 PM

DESK : दुनिया भर में हर साल 20 मार्च को अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को 2013 में मनाना शुरू किया था, लेकिन इसके लिए प्रस्ताव 12 जुलाई 2012 को पारित किया गया था। संकल्प की शुरुआत भूटान ने की थी जिसने राष्ट्रीय खुशी के महत्व पर प्रकाश डाला था। हर साल इस दिवस के पहले दुनिया भर के खुशहाल देशों की रिपोर्ट जारी की जाति है।


इस साल 18 मार्च को संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक रिपोर्ट लिस्ट में फिनलैंड को दुनिया का सबसे खुशहाल देश चुना गया है। वहीं, अफगानिस्तान सबसे नाखुश देश माना गया है। लगातार पांचवें साल भी यूरोपीय देश फिनलैंड को खुश रहने के मामले में सभी देशों से आगे बताया गया है. इसके बाद डेनमार्क, आइसलैंड, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, लक्समबर्ग, नॉर्वे, इज़राइल को शीर्ष स्थान दिया है।


हालांकि, वर्ल्ड हैपीनेस इंडेक्स में शामिल कुल 146 देशों में भारत 136वें पायदान पर है। पिछले साल के मुकाबले भारत की रैकिंग में तीन पायदान का सुधार हुआ है। वहीं, आतंकवाद और आर्थिक समस्या से जूझते पाकिस्तान की स्थिति भारत से बेहतर बताई गई है। इस सूचकांक में पाकिस्तान को 121वें पायदान पर रखा गया है। इसके अलावा बांग्लादेश 94वें पायदान पर है। भारत का पड़ोसी देश नेपाल भी खुश रहने के मामले में 84वें नंबर पर है।


शुक्रवार को जारी वर्ल्ड हैपीनेस इंडेक्स में सबसे बड़ी गिरावट लेबनान, वेनेजुएला और अफगानिस्तान में आई। आर्थिक मंदी का सामना कर रहा लेबनान, जिम्बॉब्वे के ठीक नीचे 146 देशों के सूचकांक में निचले से दूसरे स्थान पर आ गया है।


news image


वर्ल्ड हैपीनेस रिपोर्ट के 10वें एडिशन के अनुसार, इस साल के इंडेक्स में कुल 146 देशों को स्थान दिया गया था। यह रिपोर्ट 18 मार्च को जारी हुई थी। इसमें खुशी के एहसास, जीडीपी के लेवल, जीवन प्रत्याशा, जीवन विकल्प चुनने की आजादी, उदारता और भ्रष्टाचार की धारणा जैसे कारकों पर रैंक दी जाती है। उधर, रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि 'नफरत और गुस्से' के चार्ट में जल्द हम टॉप पर हो सकते हैं। कांग्रेस नेता ने हंगर रैंक और फ्रीडम रैंक का भी जिक्र किया।