बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
08-Mar-2022 04:25 PM
RANCHI : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद का अनोखा अंदाज देखने को मिला। बड़कागांव में कांग्रेस विधायक मंगलवार को घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची। अपने अनोखे अंदाज के लिए विधायक अंबा प्रसाद आए दिन सुर्खियों में रहती हैं।
उन्होंने कहा कि महिला दिवस के दिन उन्हे गर्व की अनुभूति हो रही है। महिलाएं अब पहले की तरह कमजोर नहीं रहीं। आज के समय में महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में वे अपने काम के बदौलत आगे बढ़ रही हैं।
उन्होंने महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं को खुद को सशक्त बनाना होगा ताकि वे उस ऊंचाई तक पहुंच सकें, जिसकी वे हकदार हैं। महिलाओं को गर्व होना चाहिए कि देश की तरक्की में अपना अहम योगदान दे रही हैं।
गौरतलब है कि पहली बार साल 1911 में महिला दिवस मनाया गया था। इस दिन को लेकर लोगों का नजरिया अलग अलग है। कुछ लोग इस दिन को मनाने का कारण नारीवाद को मानते हैं। हालांकि, इसकी जड़ें श्रमिक आंदोलन से जुड़ी हुई है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा चयनित राजनीतिक और मानव अधिकार को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के राजनीतिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए ये दिन मनाया जाता है।