खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
25-Sep-2019 07:52 AM
DESK: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 130 रन बनाये. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम को एक गेंद शेष रहते 119 रनों पर ऑल आउट कर दिया.
भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने तीन, शिखा पांडे, पूनम यादव और राधा यादव ने दो-दो, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक विकेट झटके. दीप्ति को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. वहीं भारत ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की 43 रनों की उपयोगी पारी की मदद से आठ विकेट पर 130 रन का स्कोर बनाया. हरमनप्रीत ने 34 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए. उनके अलावा स्मृति मंधाना ने 21, दीप्ति शर्मा ने 16 और वेदा कृष्णामूर्ति ने 10, जबकि तानिया भट्ट ने नाबाद 11 रनों की पारी खेली.
वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए मिगनोन डु प्रीज ने 43 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 59 रन की पारी खेली. लेकिन उनकी यह पारी भी टीम को जीत नहीं दिला पाई. उनके अलावा लिजेले ली ने 16 और लौरा वोल्वार्डट ने 14 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की ओर से शबनीम इस्माइल ने तीन और नदिने डी क्लेर्क ने दो, जबकि तुनी सेखुखुने और नोंदुमिसो शेनगेस ने एक-एक विकेट लिए.