Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
23-Feb-2023 04:08 PM
By First Bihar
DESK: ICC women's T20 world cup 2023 का पहला सेमीफाइनल आज केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान में खेला जाएगा।सेमीफाइनल का मुकाबला शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।भारतीय टीम की ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर सेमीफाइनल मैच से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। जिसके बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने पूजा के रिप्लेसमेंट की मांग की है। जिसकी इजाजत आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमिटी ने दे दी है।
वहीं भारतीय टीम की कप्तान भी मैच में शामिल होंगी या नहीं इसपर संशय की स्थिति है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पूजा वस्त्राकर बीमार चल रही हैं। दोनों बुधवार की शाम ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई हैं। हॉस्पिटल से आने के बाद पूजा मैच से बाहर हो गई जबकि हरनप्रीत कौर पर फैसला आना अभी बाकी है। अगर टीम मैनेजमेंट को शाम तक कप्तान फिट नहीं नजर आई तो उन्हें भी टीम से बाहर कर दिया जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम के लिए राहत की बात यह है कि टीम में पूजा वस्त्राकर के जगह स्नेह राणा को शामिल किया गया है। स्नेह राणा 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों समेत कुल 47 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। तो वहीं कप्तान के रुप में स्मृति मंधाना नजर आएगी।
बता दें कि, भारतीय टीम के लिए आज का मुकाबला चुनौती के रुप में साबित होने वाला है। ऑस्ट्रेलियाई टीम से भारतीय टीम के हुए मैचों में आकड़े बहुत ही खराब हैं। भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होने वाला है। दोनों टीमों ने 30 टी20 मैचों में एक दूसरे का सामना की है। जिसमें से टीम इंडिया महज 7 मैच में ही जीत सकी है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 22 मैचों में जीत हासिल की है। साथ ही भारतीय महिला टीम ने पिछले तीन साल के दौरान ऑस्ट्रेलिया के हाथों दो फाइनल भी गंवाए हैं। ऐसे में टीम की ऑलराउंडर का टीम से बाहर होना टीम के लिए चिंताजनक बात है।