ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / Women's Asian Champions Trophy Hockey 2024: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन...

Women's Asian Champions Trophy Hockey 2024: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार में होगा, मनसुख मांडविया ने किया ऐलान

20-Nov-2024 08:48 PM

By First Bihar

NALANDA: बिहार में पहली बार नालंदा के राजगीर में खेले जा रहे महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी में भारत ने जीत दर्ज करायी है। इस जीत से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी खुश हैं। सीएम नीतीश ने इस शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई दी है। वही भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार सह युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भी महिला हॉकी प्लेयर्स को बधाई दी। बिहार सरकार का भी अभिनंदन करता हूं जिन्होंने इस चैम्पियनशिप का आयोजन नालंदा में किया है। उन्होंने घोषणा किया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार में होगा। 


एशियन महिला हॉकी ट्राफी चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबला भारत और चीन के बीच बुधवार की शाम 4:45 बजे राजगीर के हॉकी मैदान में शुरू हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार सह युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया शामिल हुए इसके अलावे बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी उपस्थित रहे। फाइनल मैच में इंडिया महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन देखने के लिए हजारों दर्शक से स्टेडियम खचा खच भर गया और हर तरफ तिरंगा झंडा लहराकर टीम इंडिया का लोगों ने हौसला बढ़ाया। 


दोनों टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके करफ फस्ट हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। फस्ट हाफ के बाद टीम इंडिया की ओर से पहला गोल किया गया। इस दौरान स्टेडियम में तिरंगा के अलावे भगवा झंडा भी लहराया गया और टीम इंडिया ने 1-0 से एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इस मौके पर भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार सह युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ऐलान किया कि खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 बिहार में होगा।


सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय टीम की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से जीत हासिल हुई है। राज्य सरकार की ओर से विजेता टीम के सभी सदस्यों एवं टीम के मुख्य कोट को 10-10 लाख रुपये नकद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। टीम के अन्य सपोर्टिंग स्टाफ को भी 5-5 लाख रूपये दिये जाएंगे।  


महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि भारतीय महिला टीम को राजगीर में आयोजित महिला एशियन्स हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने पर बहुत बहुत बधाई। राज्य सरकार विजेता टीम के सभी सदस्यों एवं टीम के मुख्य कोच श्री हरेंद्र सिंह जी को 10-10 लाख नक़द राशि से पुरस्कृत करेगी। टीम के बाक़ी सपोर्ट स्टाफ को भी 5-5 लाख की नक़द राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। भारतीय महिला टीम को भविष्य के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएँ।


सीएम नीतीश ने एक्स पर लिखा, “राजगीर के राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय-सह-राज्य खेल परिसर में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार में पहली बार आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत ने फाइनल मुकाबले में चीन पर 1-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है, जो पूरे देश के लिए गौरव की बात है”।


मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि, “यह जीत भारतीय टीम की कड़ी मेहनत, ऊर्जा और धैर्य के साथ ही दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। भारतीय महिला हॉकी टीम को भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं”। बता दें कि यह पहला मौका है जब बिहार में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन किया गया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।


बता दें कि नालंदा के राजगीर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में शाम पांच बजे से भारत और चीन के बीच फाइनल मुकाबला शुरू हुआ। तीसरे क्वार्टर के पहले मिनट में भारत की तरफ से दीपिका ने पहला गोल दागा, जिसने भारत को जीत दिलाई। पहले और दूसरे क्वार्टर में 30 मिनट के खेल में दोनों में से कोई टीम गोल नहीं कर सकी थी। पहले और दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं। दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया को चार और चीन को दो पेनाल्टी मिले लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। तीसरे क्वार्टर के पहले मिनट में भारत की तरफ से दीपिका ने पहला गोल दागा और चीन को 1-0 से हरा दिया।