मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
19-Dec-2024 09:47 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में कोचिंग से घर लौटने के दौरान गोली लगने से एक छात्रा की मौत हो गयी है। वही एक महिला को भी घर जाने के दौरान बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से महिला बुरी तरह घायल हो गयी है। आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर की है। वही दूसरी घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी महाजी टोला की है जहां दो पक्षों के बीच हो रही फायरिंग में एक छात्रा की गोली लगने से मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
सबसे पहले बात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के वार्ड 12 सिकंदरपुर राजौरा की करते हैं जहां घर लौट रही महिला को बदमाशों ने गोली मार दी है। गोली लगने से वो बुरी तरह घायल हो गयी है। महिला की पहचान राजौरा निवासी सत्यनारायण चौधरी के 55 वर्षीया पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है। घायल महिला के बेटे ने किसी से दुश्मनी होने की बात से इनकार किया है। कहा कि मुझे खुद समझ में नहीं आ रहा है कि मां को बदमाशों ने गोली क्यों मारी? घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी मनीष मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की छानबीन शुरू की।
वहीं दूसरी घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी महाजी टोला की है। जहां दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग के दौरान एक छात्रा की मौत गोली लगने से हो गयी। मृतका की पहचान रामदीरी महाजी वार्ड -9 निवासी अरुण पासवान की 12 वर्षीय बेटी बबीता कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के पिता ने बताया कि रोजाना की तरह बेटी समय पर घर आ जाती थी। लेट होने पर मां भी चिंतित हो गयी। हम दोनों उसे ढूंढने चले गये।
तभी स्थानीय लोगों ने बताया कि महाजी टोला में दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई है और एक बच्ची को गोली लग गयी है। स्थानीय मुखिया ने बच्ची का फोटो दिखाया तो पति-पत्नी आनन-फानन में अस्पताल पहुंच गये जहां देखा कि बेटी की मौत हो गयी है। बच्ची कोचिंग पढ़ने के लिए गई थी और घर लौटने के दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गयी। इस घटना से माता-पिता काफी सदमें में हैं। उनकी आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।