वैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर One Stop Centre : महिला पर किया हमला तो बचना होगा मुश्किल, तीन अंक वाले इस नंबर से सीधे मिलेगी मदद; चल जाएंगे जेल Bihar Tourism: आपको भी पहाड़ों में घूमने का है शौक? तो बिहार की यह जगह है सही विकल्प, बिना देर किए पहुंचें ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सीमा हैदर और सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी, क्या बच्चे को मिलेगी भारतीय नागरिकता? जानिए कहां फंसा मामला? Bihar News: वाकई में बड़ी जालिम है शराब..! उपेन्द्र कुशवाहा की ‘पाठशाला’ के दो सियासी सहपाठी में भारी भिड़ंत, पहले वाले ने दूसरे के बारे पूछा- कौन है वो..हम नहीं जानते ? Bihar Police: IG-DIG को मिला एक्स्ट्रा पावर, सिपाही से इंस्पेक्टर तक को अब नहीं लगाना होगा मुख्यालय का चक्कर; जारी हुआ आदेश किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित
12-Mar-2020 02:43 PM
Desk : डिजिटल ट्रांजैक्शन की दुनिया में आज शायद ही कोई होगा जिसके पास किसी बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड न हो. बहुत से लोग पेमेंट ट्रांसक्शन के लिए अब पेमेंट एप की सहायता लेने लगे हैं पर आज भी ज्यादातर लोग क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कहीं पेमेंट करने या पैसा निकालने के लिए करते हैं. भारतीय बैकिंग व्यवस्था में समय के साथ बहुत बदलाव आया है. बैंक ने चेक से एटीएम कार्ड और एटीएम कार्ड से वाई-फाई एटीएम कार्ड तक का सफर तय कर लिया हैं. बैंक अपने ग्राहकों को एटीएम फ्रॉड से बचाने के लिए ये लेटेस्ट टेक्नोलॉजी लाई है. इससे कार्ड क्लोनिंग की घटना काम होगी. बैंकों द्वारा लाए गए इस नए वाई-फाई इनेबल्ड कॉन्टेक्टलेस कार्ड से बिना एटीएम पिन डाले आप 2,000 रुपये तक की खरीदारी कर सकते है. पर फ्रॉड करने वाले भी इसका इस्तेमाल कर लोगों कीगाढ़ी कमाई के पैसेउड़ा सकते है. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि यदि आपके पास ऐसा क्रेडिट या डेबिट कार्ड है तो ठगी से बचने के लिए आप क्या कर सकते है. चलिए जानते है कुछ सावधानियों के बारे में जिनको अपना कर कॉन्टेक्टलेस कार्ड को सुरक्षित बना सकते हैं.
कैसे काम करता है कॉन्टेक्टलेस कार्ड
कॉन्टेक्टलेस वाई-फाई कार्ड से आप बिना पिन के इस्तेमाल किए पीओएस मशीन (पॉइंट ऑफ़ सेल) से 2,000 रुपये तक की खरीदारी कर सकते है. इन कार्ड की रेंज 4 सेंटीमीटर तक की होती है. ऐसे कार्ड को भले ही वाई-फाई क्रेडिट-डेबिट कार्ड कहा जाता है लेकिन ये वाई-फाई के जरिए काम नहीं करता.इन कार्ड में रेडियो फ्रिकवेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) और नियर फिल्ड कम्यूनिकेशन (NFC) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है. कार्ड में मेटल की बहुत ही पतली चिप होती है जो मेटल एंटीना से जुड़ा रहता है, इस एंटीना के जरिए पीओएस मशीन को सिग्नल मिलता है. इस एंटीना को पीओएस मशीन से रेडियो फ्रिकवेंसी फिल्ड के जरिए इलेक्ट्रिसिटी मिलती है जिस वजह से पीओएस मशीन के संपर्क में आते ही आपके खाते से अधिकतम 2,000 रुपये निकल जाते हैं.
कार्ड को सुरक्षित कैसे रखा जाए