मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
17-Dec-2024 04:07 PM
By First Bihar
BETTIAH: खबर बेतिया से है, जहां प्रेमिका ने बात करने से मना किया तो प्रेमी ने जहर पी लिया है। घटना जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयमंगलापुर गांव की है। परिजनों ने युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में भर्ती कराया, जहां से उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
युवक की पहचान जयमंगलापुर गांव निवासी अमरुद मियां के 18 वर्षीय बेटे राजा मियां के रूप में की गई है। युवक के पिता अमरुद मियां ने बताया कि उसका बेटा राजा गांव के ही एक लड़की से तीन महीने से प्यार करता था। इधर कुछ दिनों से उसने बात करने से माना कर दिया। जिससे नाराज होकर राजा ने जहर पी लिया है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार शाम राजा जहर पीकर खेत में लेट गया।
जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे आनन-फानन युवक को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। युवक नौवीं कक्षा का छात्र बताया गया है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दास अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि एक युवक के जहर पीने की सूचना मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट- संतोष कुमार