ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / पटना में 'भाभीजी' गैंग के शातिर युवाओं को लगाते हैं ड्रग्स की लत,...

पटना में 'भाभीजी' गैंग के शातिर युवाओं को लगाते हैं ड्रग्स की लत, व्हाट्सएप चैट से फांसते हैं शिकार, लग्जरी गाड़ियों से होती है माल की सप्लाई

28-Nov-2019 08:31 AM

PATNA: राजधानी पटना में 5 करोड़ की ब्राउन शुगर बरामदगी मामले में नया खुलासा हुआ है. पीरबहोर थाने की पुलिस ने करीब 10 किलो ड्रग्स पकड़ा, जिसे राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करना था. पुलिस ने 3 तस्करों को भी धर दबोचा लेकिन ड्रग्स तस्करी का सरगना अभिमन्यु सिंह पटना पुलिस की आंखों में धूल झोंककर अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ फरार हो गया. 


ड्रग्स तस्करी के काले धंधे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. ख़बरों के मुताबिक नशे के सौदागर लड़के-लड़कियों को फांसकर उन्हें नश की लत लगाते हैं. व्हाट्सएप चैट के जरिये धंधेबाज युवाओं को फंसाते हैं फिर स्कूल-कॉलेज के पास ड्रग्स के साथ अपने सप्लायर को भेजते हैं. खुलासे में पता चला है कि पान-सिगरेट की दुकानों के पास भी नशे के सौदागर अपने ग्राहक के लिए खड़े रहते हैं. 


सोशल साइट्स पर तस्कर पहले युवक-युवतियों से फ्रेंडशिप करते हैं, फिर उन्हें पार्टी देते हैं. ऐसी ही पार्टियों में उन्हें ड्रग्स की लत लगाई जाती है, जिससे कम उम्र के किशोर भी नशे के इस लत में रम जाते हैं. धंधेबाज कोडवर्ड में मादक पदार्थों को बेचते हैं. ड्रग्स की सप्लाई लग्जरी गाड़ियों में होती है ताकि पुलिस को शक ना हो और गाड़ी की चेंकिंग भी आसानी से ना हो. पुलिस की तफ्तीश में इस बात का भी पता चला है कि नशे के सौदागरों के इसी गैंग में पिंकी कुमारी उर्फ 'भाभीजी' शामिल है. हाल ही में पिंकी को पुलिस ने इसी मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजा है.