ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / वेस्टइंडीज के बाद टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 3-0 से...

वेस्टइंडीज के बाद टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप

28-Feb-2022 07:53 AM

DESK : टीम इंडिया इस समय अपने फुल फॉर्म में है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से कब्जा कर लिया है. भारतीय टीम ने रविवार को श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर टी-20 में लगातार 12वीं जीत दर्ज करके वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इससे पहले अफगानिस्तान ही ऐसा कर पाया है. लगातार मिल रही जीत से टीम इंडिया उत्साहित है साथ ही क्रिकेट के फैंस भी खुश हैं.


इससे पहले टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. टीम ने दोनों सीरीज 16 से 27 फरवरी के बीच खेली. यानी 12 दिन में टीम ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. इस साल टी20 वर्ल्ड कप होना है. ऐसे में यह जीत टीम के लिए बेहद अहम है. 


इस जीत का श्रेय श्रेयस अय्यर को जाता है. श्रेयस ने नाबाद 73 रन बनाए और घरेलू टी-20 सीरीज में लगातार 3 अर्द्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए. श्रेयस मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज भी चुने गए. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. दोनों सीरीज में टीम की जीत के हीरो ये 5 खिलाड़ी रहे.


ईशान किशन की बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठ रहे थे. लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने शानदार वापसी की. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2 मैच में 53 की औसत से 105 रन बनाए. हालांकि चोट लगने के बाद वे तीसरे मैच में नहीं उतर सके. 89 रन की सबसे बड़ी पारी खेली. स्ट्राइक रेट 148 का रहा. इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में वे 3 मैच में सिर्फ 71 रन बना सके थे.