ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / हाथ पैर बांधकर लड़की के साथ रेप, खेत में मुंह बंद कर दरिंदे...

हाथ पैर बांधकर लड़की के साथ रेप, खेत में मुंह बंद कर दरिंदे ने किया दुष्कर्म

08-Jan-2020 04:32 PM

By DEEPAK

WEST CHAMPARAN : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर पश्चिमी चंपारण जिले से सामने आ रही है. जहां एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. हाथ-पैर बांधकर बच्ची के साथ एक बदमाश युवक ने खेत में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस इस घटना के छानबीन में जुटी हुई है. 


गन्ने के खेत में दरिंदगी
वारदात पश्चिमी चंपारण जिले बगहा इलाके की है. जहां चौतरवा थाना के एक गांव में बच्ची के साथ दुष्कर्म का यह मामला सामने आया है. इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है. 14 साल की नाबालिग बच्ची के हाथ-पैर बांधकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची पांच जनवरी की दोपहर सरेह में घास काटने गई थी. इस दौरान अकेला देखकर गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया. गन्ने के खेत में ले जाकर बदमाश शख्स ने उसका हाथ-पैर बांध दिया. बच्ची ने जब शोर मचाया तो दरिंदे ने उसका मुंह दबा दिया और इस घटना को अंजाम दिया.


4 दिन तक मामले को दबाने की कोशिश
इस मामले ने सबको तब और हैरान कर दिया जब यह बताया गया कि 5 जनवरी को घटना घटने के बाद 4 दिनों तक इस मामले को दबाने की कोशिश की गई. पीड़िता के परिजनों की ओर से महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ. बताया जा रहा है की पहले मामले को पंचायत के माध्यम से सुलह-समझौता किया गया.